Move to Jagran APP

समय-समय पर भगवान अवतरित होते हैं : अतुल शास्त्री

कुलाम रोड स्थित शिव मंदिर कचा टोबा में गो सेवा मिशन बीणेवाल के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिन की कथा में कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री द्वारा भावपूर्ण कथा को श्रवण कर समस्त श्रोता आनंद विभोर हो उठे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 05:03 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 05:03 PM (IST)
समय-समय पर भगवान अवतरित होते हैं : अतुल शास्त्री
समय-समय पर भगवान अवतरित होते हैं : अतुल शास्त्री

संवाद सूत्र, नवांशहर : कुलाम रोड स्थित शिव मंदिर कच्चा टोबा में गो सेवा मिशन बीणेवाल के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिन की कथा में कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री द्वारा भावपूर्ण कथा को श्रवण कर समस्त श्रोता आनंद विभोर हो उठे। कृष्णानंद महाराज ने समस्त श्रोताओं से कहा की हम सब भगवान राम, कृष्ण की विशुद्ध सनातन परम्परा के अनुयाई है ओर सर्व देव मई गो माता हमारे सनातन धर्म का मूल आधार है। इसलिए तन, मन और धन से सहयोग कर गो माता की सेवा ओर रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। आइए, हम सब गो माता के प्रति अपने सेवा सहयोग के कर्तव्य का पालन कर गो माता की कृपा को प्राप्त करे।

loksabha election banner

था में व्यास पीठ से प्रवचन करते हुए भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा श्रवण करवाई। शास्त्री जी ने कहा की जीव मात्र के परम कल्याण के लिए समय-समय पर स्वयं भगवान इस संसार में विभिन्न रूपों में अवतरित होते है। यद्यपि भगवान के प्रगट होने में अनेक कारण है, अधर्म को समाप्त कर धर्म की स्थापना करना ओर गो, भक्त, संत, वैष्णवों का संरक्षण करने के लिए भगवान का अवतार होता है। परंतु द्वापर युग में ब्रज भूमि में भगवान श्री कृष्ण के अवतरित होने का मूल कारण एक मात्र माधुर्य रस से परिपूर्ण लीलाओं के द्वारा निज आश्रित प्रेमी जनों को आनंद प्रदान करना है। द्वापर युग में कंस आदि असुरों से समस्त मानव जाति ओर सम्पूर्ण प्रकृति अत्यंत क्लेशित हो रही थी, तब मथुरा के कारागार में देवकी-वासुदेव को माध्यम बनाकर स्वयंपूर्ण ब्रह्म भगवान श्री कृष्ण प्रगट हुए और तत्काल बाल स्वरूप धारण कर श्री कृष्ण वसुदेव जी के द्वारा गोकुल में श्री नंद-यशोदा के यहां पधारे ओर बाल लीलाओं का परम सुख प्रदान किया। समस्त ब्रज वासियों ने नंद नंदन श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद प्राप्त किया। कथा में पधारे सभी श्रोताओं ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव का परम आनंद प्राप्त किया। इस दौरान नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.. ब्रज में हो रही जै जैकार नंद घर लाल आयो है.. आदि भजनों पर समस्त श्रोता झूम उठे। कथा में मुख्य रूप से कथा के मुख्य यजमान अमन शर्मा, विनोद शर्मा, विकास दुआ एवं मंदिर कमेटी के समस्त पदाधिकारियों सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.