दुबई, नागपुर, अहमदाबाद से आए पांच लोग क्वारंटाइन
रयात कॉलेज रैलमाजरा में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में मंगलवार रात को पांच और लोगों को क्वारंटाइन किया गया। सेहत विभाग के टीम इंचार्ज एसएमओ डॉ. गुरिदर सिंह ने बताया कि इन लोगों मे एक व्यक्ति दुबई से आया है बाकी नागपुर और अहमदाबाद से आए हैं।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 May 2020 05:14 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 06:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : रयात कॉलेज रैलमाजरा में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में मंगलवार रात को पांच और लोगों को क्वारंटाइन किया गया। सेहत विभाग के टीम इंचार्ज एसएमओ डॉ. गुरिदर सिंह ने बताया कि इन लोगों मे एक व्यक्ति दुबई से आया है, बाकी नागपुर और अहमदाबाद से आए हैं। इन पांचों के सैंपल ले लिए गए हैं। इससे पहले केवल एक ही व्यक्ति एकांतवास सेंटर में था। इन पांच को मिलाकर कुल छह लोग हैं जिनके सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। यह लोग बलाचौर के आसपास के गांवों के हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें