विद्यार्थियों ने लिया खेलों से जुड़ने का प्रण
दोआबा ग्रुप ऑफ इंडिया कॉलेज कैंपस-तीन छोकरां में फिट इंडिया दिवस मनाया गया।
संवाद सहयोगी, राहों : दोआबा ग्रुप ऑफ इंडिया कॉलेज कैंपस-तीन छोकरां में फिट इंडिया दिवस मनाया गया। कैंपस के डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त को सेहतमंद बनाने की मुहिम फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की है। भारत में हर साल 29 अगस्त खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी के तहत कॉलेज में भी यह दिवस मनाया गया। कॉलेज में भी खेल जगत से जुड़ी बहुत गतिविधियां करवाई जाएंगी। विद्यार्थियों ने प्रण लिया कि वह खुद भी खेल जगत से जुड़ेंगे तथा अपने आसपास सभी को जागरूक करेंगे। डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर सिंह ने सभी विद्यार्थियों को इसके लिए जागरूक किया। प्रधानमंत्री के लाइव प्रशासन किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर नानक शरण, अभिनव शरद, गगनदीप हुंदल, जसविदर हुंदल, सोनिका जोशी, इरविदर कौर, कीर्ति सिंह आदि शामिल थे।