केंद्र सरकार के आगे नहीं झुकेंगे किसान : जाडला
नवांशहर किसान जत्थेबंदियों ने केंद्र के पास किए खेती सुधार कानूनों के विरोंध में वीरवार को गांव मेहंदीपुर में नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की।
जागरण संवाददाता, नवांशहर: किसान जत्थेबंदियों ने केंद्र के पास किए खेती सुधार कानूनों के विरोंध में वीरवार को गांव मेहंदीपुर में नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके मजदूर किसान यूनियन के जिला प्रधान सुरिदर सिंह बैंस, तरसेम सिंह बैंस, कुल हिद किसान सभा के नेता बलराम सिंह, पंजाब किसान सभा के नेता बलवीर सिंह जाडला व लोकतांत्रिक किसान यूनियन के नेता सोहन सिंह सलेमपुरी ने कहा कि केंद्र सरकार देश के किसानों को भिखारी बनाने की गंदी चाल चल रही है। देश के किसानों के सख्त विरोध के बावजूद इन कानूनों से किसानों को कारपोरेट के कारिदे बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के किसान इन कानूनों के आगे नहीं झुकेंगे। इस दौरान भूपिदर सिंह वड़ैच जनरल सिंह, स्वतंत्र कुमार, सीटू पंजाब के प्रधान रघुनाथ सिंह, स्त्री जागृति मंच के राज्य प्रधान बीबी गुरबख्श कौर संघा, परमजीत सिंह, महासिंह रौड़ी ,परमिदर मेनका व मक्खन सिंह भानमजारा ने कहा कि किसानी देश की आर्थिकता की धुरी है, इसके तबाह होने के साथ देश की समूची आर्थिकता गड़बड़ा जाएगी। इस मौके पर मास्टर जसवीर सिंह, गायक धर्मेंद्र मसानी और बंसी बरनाला ने भी किसानों में जोश भरा।