बढि़या प्रदर्शन के लिए फैकल्टी सदस्य सम्मानित
दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज डीजीसी) कैंपस-तीन छोकरां में सेशन 2018-19 में बढि़या कारगुजारी करने वाले स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया गया।
संवाद सहयोगी, राहों : दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेज डीजीसी) कैंपस-तीन छोकरां में सेशन 2018-19 में बढि़या कारगुजारी करने वाले स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया गया। कैंपस के डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में दोआबा खालसा ट्रस्ट के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन मनजीत सिंह तथा ट्रस्ट के प्रधान डॉ. हरविदर सिंह बाठ मुख्य मेहमान के रूप में हाजिर हुए। समारोह के दौरान सेशन 2018-19 में कॉलेज का परिणाम बढि़या लाने वाले, बच्चों का बढि़या मार्गदर्शन करने वाले, कॉलेज के अनुशासन को बनाए रखने तथा हर क्षेत्र में कॉलेज का सहयोग करने वाले स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया गया। मनजीत सिंह ने कहा कि उनके ट्रस्ट की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में कॉलेज खोलने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बढि़या शिक्षा प्रदान करके आत्म निर्भर बनाने का है। जोकि कैंपस के डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर सिंह की अगुवाई में पूरा होता दिखाई दे रहा है। डा. हरविदर सिंह बाठ ने कहाकि कॉलेज के बढि़या परिणामों को देखकर उन्हें अपना सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। डायरेक्टर ने संबोधित करते हुए कहा कि हर साल कॉलेज का परिणाम श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ हो रहा है, जिसके लिए फैकल्टी सदस्यों का ही पूर्ण सहयोग है। फैकल्टी सदस्यों की कड़ी मेहनत से ही यह सब संभव हो रहा है। समारोह में स्टाज सचिव की भूमिका कीर्ति सिंह ने निभाई। इस अवसर पर ट्रस्टी गुरप्रीत सिंह बाठ, नवप्रीत सिंह सांघा, दौलत राम खटाणा, प्रोफेसर नानक शरण सिंह, इरविदर कौर, अभिनव शरद, गगनदीप सिंह हुंदल, जसविदर सिंह हुंदल, सोनिका जोशी, साक्षी कौशल, जसदीप कौर, कीर्ति सिंह, राजवीर कौर, गगनदीप कौर, रमनजीत सिंह, अंजू रानी, जतिदर कुमार, नरेश कुमार, आरके जैन, सर्वजीत कौर, लखविदर सिंह आदि उपस्थित थे।