विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के नवांशहर में बुजुर्ग महिला पर दातर से हमला, धार्मिक स्थल से लौटते वक्त लूटी सोने की बालियां

Published: Mon, 09 Mar 2026 02:48 PM (GMT+05:30)

नवांशहर के औड थाना क्षेत्र में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला भजन कौर पर हमला कर सोने की बालियां छीन ...और पढ़ें

बदमाशों ने लूटी सोने की बालियां (प्रतीकात्मक फोटो)

बदमाशों ने लूटी सोने की बालियां (प्रतीकात्मक फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, नवांशहर। थाना औड पुलिस ने बुजुर्ग महिला को घायल कर उसके कानों से सोने की वालियां झपटने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपित की पहचान गांव महिरमपुर निवासी परमिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव महिरमपुर निवासी 75 वर्षीय भजन कौर ने बताया कि 7 मार्च 2026 को वह एक धार्मिक स्थल पर नतमस्तक होने के लिए गई थी। जब वह माथा टेकने के बाद घर वापस लौट रही थी तो उसी गांव का रहने वाला परमिंदर सिंह उसका पीछा करने लगा।

भजन कौर ने बताया कि जब वह रास्ते में एक सुनसान स्थान पर पहुंची तो आरोपित ने उसके कानों से सोने की वालियां झपटने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपित ने लोहे के दातर से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपित उसके कानों से सोने की वालियां झपटकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद परिजनों ने घायल अवस्था में भजन कौर को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई हेमराज ने बताया कि बुजुर्ग महिला के बयान के आधार पर आरोपित परमिंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना औड में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है और उसे जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।