मुस्लिम भाईचारे के साथ मनाई ईद
भाजपा वर्करों ने शनिवार को जिला प्रधान पूनम माणिक की अध्यक्षता में पंज पीर मस्जिद बंगा रोड नवांशहर में मुस्लिम भाईचारे के साथ ईद का त्यौहार मनाया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 03:48 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 04:56 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : भाजपा वर्करों ने शनिवार को जिला प्रधान पूनम माणिक की अध्यक्षता में पंज पीर मस्जिद , बंगा रोड, नवांशहर में मुस्लिम भाईचारे के साथ ईद का त्यौहार मनाया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंज पीर मस्जिद में मौलवी महताब अहमद को सिरोपा डाल कर एवं मिठाई भेंट करके ईद की मुबारक दी ।
इस मौके पर भाजपा पंजाब प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अश्वनी बल्लगन, जिला सचिव करण दीवान, नवांशहर मंडल प्रधान लकी शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष शर्मा, विक्रम शर्मा, विशाल शर्मा के साथ मोहन, कफील, रिहान, रानी खान, चांद खान, मुमताज, गेनी खान, दीना मोहम्मद, उमेश, परविदर आदि सदस्य मौजूद रहे
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें