केंद्र की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए दर्जनों लोग
संत बाबा दीदार सिंह मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
जागरण संवादाता, नवांशहर : संत बाबा दीदार सिंह मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। जिला प्रधान पूनम माणिक ने बताया की भारतीय जनता पार्टी जिला शहीद भगत सिंह नगर के लिए बडे हर्ष और गर्व का विषय है कि नवांशहर से संत बाबा दीदार सिंह व दर्जनों लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।
उन्होंने ने बाबा संत दीदार सिंह और उनके सभी सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने बताया की उनके आने से भारतीय जनता पार्टी को बहुत बल मिलेगा । वहीं दूसरी तरफ महिला मोर्चा को सशक्त करने के लिए महिला मोर्चा की जिला प्रधान नम्रता खन्ना की अध्यक्ष्ता मेंज्योति, गुरप्रीत, हरप्रीत, जिंदी, परवीन, डॉक्टर निवेदिता, सीमा को भाजपा का सदस्य बनाया गया है।
पूनम माणिक ने कहा की केंद्र सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग, हर आयु के लोगो का सम्मान करती है। भाजपा में एक समान्य कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री पद का दावेदार अपनी योग्यता के अनुसार बन सकता है। इस मौके पर जिला प्रधान ने सभी के गले में सिरोपा डालकर उनको सम्मानित किया। इस दौरान अश्विनी, लक्की शर्मा, संजीव राणा, जीवन कुमार, संतोष शर्मा, अहिसा पाठक, रजनी, मधु बहल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय कटारिया, विक्रम शर्मा, विशाल शर्मा, कमल चेची, मोहन वर्मा आदि मौजूद रहे।