Move to Jagran APP

लड़कियों से विडियो कॉल कर पत्नी पर डाला पांच लाख देने का दबाव

शादी के कुछ ही दिन बाद पति व ससुराल पक्ष ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 05:22 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 06:23 AM (IST)
लड़कियों से विडियो कॉल कर पत्नी पर डाला पांच लाख देने का दबाव
लड़कियों से विडियो कॉल कर पत्नी पर डाला पांच लाख देने का दबाव

जेएनएन, नवांशहर : शादी के कुछ ही दिन बाद पति व ससुराल पक्ष ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज में मांगे गए पैसों की डिमांड पूरी करने का दबाव डालने के लिए पति ने पत्नी के सामने दूसरी लड़कियों से वीडियो कॉल करनी शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

नीरज बाला ने शिकायत में बताया कि उसने बीटेक व विदेश जाने के लिए आइलेट्स की। इसके बाद 24 नवंबर 2018 को उसकी शादी रूपिदर कुमार के साथ हो गई। शादी से पहले तय हुआ कि विवाद साधारण तरीके व बिना दहेज लिए होगा। शादी के बाद वह पति के साथ विदेश में ही रहेगी। नीरज ने बताया कि शादी से कुछ ही दिन पहले रूपिदर के परिजनों ने मांग रख दी कि शादी अच्छे तरीके हो और उनकी तरफ से डेढ़ सौ लोग बरात में आएंगे। उनकी इच्छा को उसके पिता ने अपने हैसियत से ज्यादा खर्च करके पूरा कर दिया। ससुरालियों की इच्छा के मुताबिक संबंधियों को महंगे गिफ्ट व अन्य सामान भी दिया गया लेकिन ससुराल पक्ष खुश नहीं हुआ। शादी के चंद बाद ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। नीरज ने बताया कि उसे पति के साथ विदेश भेजने की जब बात होने लगी तो फाइल तैयार करने के लिए मायके से पांच लाख रुपये लेकर आने को कहा गया। उसने ससुराल वालों को बताया कि उसके परिजनों ने तो कर्ज लेकर उसका विवाह किया है। पैसे की डिमांड पूरी न होते देख पति व उसके ससुरालियों ने उसकी शादी को रजिस्टर्ड करवाने से भी इनकार कर दिया। पत्नी ने भी पत्नी मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद पति उसके सामने दूसरी लड़कियों के साथ वीडियो कॉल करके आशिकी शुरू कर दी। उस दौरान उसे पता चला कि उसके पति की कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध हैं। मायके वालों ने उसे पति को समझाने की कोशिश की तो रूपिंदर ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। एक दिन उसने पति फोन पर उसे मार देने की बात सुनी। तब से वह अपने मायके वालों के साथ रह रही है। मामले की शिकायत मिलने के बाद डीएसपी बलाचौर ने जांच की। जांच में डीएसपी ने पाया कि रूपिदर ने पांच लाख रुपये मांगे, अपनी पत्नी के सामने दूसरी लड़कियों से फोन पर बातें की व उसे अपनी पत्नी का दर्जा न देकर मानसिक तौर पर परेशान किया। अभी तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.