दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में केस
थाना औड़ पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में विवाहिता के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता,नवाशहर : थाना औड़ पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में विवाहिता के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गुरविंदर कौर ने बताया कि उसकी शादी जालंधर के आबादपुरा निवासी सतविंदर कुमार के साथ 14 नवंबर 2015 को हुई थी। शादी के समय उसके माता-पिता ने उपहार के तौर पर सोने के गहने डाले थे। फर्नीचर की जगह 50 हजार रुपये दिए थे। ससुराल परिवार के अनुसार शादी के समय बरात के लिए भी सभी इंतजाम किए थे। गुरविंदर कौर ने बताया कि शादी के करीब दो महीने बाद उसका पति ऑस्ट्रेलिया जाने को तैयार हो गया। इसके लिए वह उसके घर वालों के पास से 10 लाख रुपये की माग करने लगा। ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद वह लगातार उसके परिवार से 10 लाख रुपये की माग करता रहा। गुरविंदर कौर ने बताया कि उसके ससुराल वाले भी उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। पुलिस ने जाच के बाद उसके सतविंदर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।