Move to Jagran APP

भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने पर जताई खुशी

आम आदमी पार्टी की तरफ से भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 05:33 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 05:33 PM (IST)
भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने पर जताई खुशी
भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने पर जताई खुशी

संवाद सूत्र, बलाचौर : आम आदमी पार्टी की तरफ से भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है। इससे बलाचौर क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के वालंटियरों व पदाधिकारियों में खुशी है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संतोष कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा जनमत संग्रह करवाने के बाद ही की गई है। भगवंत मान को पंजाब की जनता ने 93.3 प्रतिशत वोट दिए। इसके चलते अरविद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा की। शिवकरण चेची जिलाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनमत के आधार पर फैसला लेती है, जबकि अन्य पारंपरिक दल फैसले थोपते हैं। भगवंत मान के मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा से बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार को खूब गति मिलेगी। इस मौके पर हनी डब, शालू सोनी, परमिदर महेशी, रणवीर चेची जिला अध्यक्ष बीसी विग, डा. शांति बस्सी, बिट्टा राणा जिला उपाध्यक्ष व्यापार विग, ओंकर चौधरी, पप्पा पुरी, नरेश कुमार नीटा, संजीव मुंडन, हरमनजीत सिंह, रमन कसाना, राजिदर लोहटिया ब्लाक प्रधान, सिमरजीत, सुखदेव सुक्खा, प्रवीण वशिष्ठ, पवन कुमार रीठू, डिपी कटारिया, जगदीश बजाड़, नीटा जीतपुर, मेहशी कटवारा, हरबंस लाल, केशा पोजेवाल, चनण राम, बलदेव राज, राम शाह, बिल्लू सियाणा, महिदर उधनोवाल, जसपाल सिंह, दविदर सोभुवाल, बिट्टू रक्कड़ां, छोटू सड़ोआ आदि वालंटियर उपस्थित थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.