फिर लौटा डेंगू, फॉगिंग से भगाए प्रशासन
योगेश मल्होत्रा, बलाचौर : शहर में डेंगू ने दस्तक दे दी है। जिसके तहत लोगों में डर का माहौल भी बना हु
योगेश मल्होत्रा, बलाचौर : शहर में डेंगू ने दस्तक दे दी है। जिसके तहत लोगों में डर का माहौल भी बना हुआर् है। अभी तक कई लोगों को मौत डेंगू से हो चुकी है। पिछले दिनों शहर के एक पार्षद को डेंगू ने अपनी गिरफ्त में लिया, जिनका इलाज लुधियाना के डीएमसी मे चल रहा है। नगर कौंसिल की ओर से शहर में फॉ¨गग तो करवाई जा रही है।
रोकथाम करना बहुत जरूरी:शिवराम ¨सह
शहरवासी शिवराम ¨सह चौहान ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए फॉ¨गग करवाना बहुत जरूरी है। यह सिर्फ शहर की मेन सड़कों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नगर कौंसिल को शहर की गलियों में भी फा¨गग करवानी चाहिए, ताकि कोई अनहोनी न हो सके।
जल्द सफाई करवाई जाए : ज¨तदर कुमार
ज¨तदर कुमार दत्ता का कहना है कि वह तहसील कांप्लेक्स में काम करते हैं। यहां जमा साफ पानी जिसमें डेंगू का मच्छर पलता है उसे जल्द साफ करवाना चाहिए तथा साथ में तहसील कांप्लेक्स में फा¨गग भी करवानी चाहिए ताकि कोई डेंगू की चपेट में न आ सके।
तहसील कांप्लेक्स में कराई जाए फा¨गग:द¨वदर ¨सह
शहरवासी द¨वदर ¨सह ने बताया कि तहसील कांप्लेक्स में हर रोज हजारों लोग काम करवाने आते हैं तथा अफसरों के बी दफ्तर यहां पर स्थित है, लेकिन अभी तक यहां फॉ¨गग नहीं हुई, शाम होते होते मोटे-मोटे मच्छर भिन-भिनाने लगते हैं, लेकिन शायद किसी को भी इसकी तरफ ध्यान नहीं जा रहा। उन्होंने मांग की है कि तहसील कांप्लेक्स में जल्द फा¨गग करवाई जाए।
सतर्कता पूर्वक ध्यान दे प्रशासन : दिनेश कुमार
शहरवासी दिनेश कुमार ने बताया कि पिछले समय का रिकॉर्ड देखा जाए तो प्रशासन कि नींद तक जागती है। जब डेंगू जैसी बीमारी के कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। अगर प्रशासन सतर्कता से इसकी तरफ ध्यान दें तो बचा जा सकता है। लोगों को भी इस बीमारी से बचने के लिए ध्यान देना चाहिए।
दिन-रात काम कर रहे नगर कौंसिल कर्मचारी : प्रधान ¨टकू घई
नगर कौंसिल प्रधान ¨टकू घई ने कहा कि अगर कौशल की ओर से शहर में समय-समय पर फा¨गग करवाई जा रही है। गलियों में भी फॉ¨गग चल रही है तथा आगे भी चलती रहेगी। लोगों को भी जागरूक रहना चाहिए तथा इस बीमारी से बचने के लिए सतर्क रहना चाहिए अपने आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए तथा सफाई रखनी चाहिए। नगर कौंसिल कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं। अगर किसी भी तरह की जरूरत हो तो नगर कौंसिल दफ्तर संपर्क कर सकते हैं।