चार दिन पहले गायब हुए युवक का शव खेतों में मिला
गांव सोतरा के रहने वाले एक युवक का शव बंगा-सोतरां रोड के खेतों में मिला। चार दिन से युवक गायब था।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 10:54 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 10:54 PM (IST)
जागरण टीम, बंगा : गांव सोतरा के रहने वाले एक युवक का शव बंगा-सोतरां रोड के खेतों में मिला। चार दिन से युवक गायब था। युवक की पहचान कुलविदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह के तौर पर हुई है। युवक की उम्र 35 साल है। शुक्रवार को बाद दोपहर सिटी थाना पुलिस को खेतों में अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली। डीएसपी जीएस परमार सिटी पुलिस प्रभारी हरप्रीत के मौके पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त उसके भाई मोहन लाल ने की। पुलिस ने लाश को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। डीएसपी जीएस परमार ने कहा कि मामले की पड़ताल करके शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था व गांव सोतरां में ही नाई की दुकान चलाता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें