स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया
संवाद सूत्र, नवांशहर : डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सोनाली शर्मा की अध्यक्षता में रा
By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 10:30 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 10:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, नवांशहर : डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य सोनाली शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। सुबह प्रार्थना सभा में सभी विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य व अध्यापकों सहित एकजुटता की शपथ ग्रहण की। इसके अतिरिक्त विजिलेंस अवेयरनेस वीक भी मनाया गया। जिसका मुख्य विषय भ्रष्टाचार मिटाओ-नया भारत बनाओ था। इस विषय को लेकर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने स्लोगन व पोस्टर बनाए। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के कार्य की सराहना की। उन्होंने भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें