बारिश के कारण पानी-पानी हुआ काठगढ़
काठगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई बारिश के कारण चारों तरफ पानी-पानी हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 06:37 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 06:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : काठगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुई बारिश के कारण चारों तरफ पानी-पानी हो गया। घरों के बाहर व सड़कों पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। कभी बारिश धीमी हो जाती थी तो कभी तेज हो जाती थी। किसान भी अब इस बारिश को ज्यादा लाभदायक नहीं मान रहे हैं। किसान मोहन सिंह ने बताया कि 60 प्रतिशत धान की रोपाई अभी बाकी है, इसलिए बीच-बीच में ऐसी बारिश होती रहे तो किसान संकट मुक्त हो सकता है। लगातार बारिश होने से परेशानी हो रही है। किसान तरसेम सिंह जट्टमाजरी ने बताया कि पानी से खेत भर गए हैं और अधिक पानी फसल को खराब कर देगा। अब बरिश रुकनी चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें