Move to Jagran APP

जन्मदिन पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहों शेर-ए-पंजाब स्पो‌र्ट्स एंड वेलफेयर क्लब गढ़ी भारटी के सदस्य परमिदर सिंह भौरिया के जन्मदिन पर वंदना के मार्गदर्शन में नेहरू युवा केंद्र जिला युवा समन्वयक ने पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2020 03:45 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 05:10 AM (IST)
जन्मदिन पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जन्मदिन पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संवाद सहयोगी, राहों: शेर-ए-पंजाब स्पो‌र्ट्स एंड वेलफेयर क्लब गढ़ी भारटी के सदस्य परमिदर सिंह भौरिया के जन्मदिन पर वंदना के मार्गदर्शन में नेहरू युवा केंद्र जिला युवा समन्वयक ने पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाए। इस दौरान मास्टर दिलबाग सिंह भौरिया ने अपने भतीजे परमिदर सिंह भौरिया के जन्मदिन पर पौधे लगाने के बाद कहा कि यदि कुल्हाड़ी ऐसें पेड़ों पर चलती रही, तो मानव अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। पर्यावरण की स्वच्छता को बढ़ाने के लिए वन आवरण को बढ़ाने की बहुत आवश्यकता है। हर इंसान को हर साल कम से कम एक फल देने वाला पौधा और एक छायादार पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान क्लब के सदस्य रमन भौरिया ने कहा कि बच्चों को अपने जन्मदिन पर पौधे लगाने और देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर सुखजिदर सिंह, हरमन बाली, रणवीर सिंह, बलजिदर सिंह, छिदर पाल व कमलप्रीत सिंह आदि भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.