निरंतर प्रयासों से ही संभव पर्यावरण सुरक्षा : स्वामी उमेशानंद
जेएनएन, नवांशहर : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा संरक्षण प्रकल्प के अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों मे
जेएनएन, नवांशहर : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा संरक्षण प्रकल्प के अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा पूरे भारत में सामाजिक जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे रक्तदान शिविर, नशा मुक्ति शिविर, वृक्षारोपण, कन्या भ्रूणहत्या का विरोध इत्यादि करवाए जाते हैं। इसी श्रृंखला में आज दशहरा ग्राउंड चंडीगढ़ रोड में सफाई अभियान चलाया गया। स्वामी उमेशानंद ने बताया कि स्वस्थ जीवन से स्वस्थ समाज की स्थापना हो सकती है। इसका प्रयास तभी सफल हो सकता है जब हम अपने घर में साफ सफाई रखेंगे और अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखेंगे, तभी हम बढ़ रहे प्रदूषण से जंग जीत सकते हैं। समाज को स्वच्छ वातावरण दे सकते हैं। आज मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए भविष्य में जीवन के अस्तित्व को खतरे में डाल रहा है। यह मुहिम पर्यावरण सन्दर्भ को आम आदमी तक ले जाने का प्रयास है।
आज जहां मानव सभ्यता प्राकृतिक असंतुलन की चरम सीमा जलवायु परिवर्तन की गंभीर समस्या से जूझ रही है। ऐसे में विडंबना यह है कि मानव पर्यावरण की इस बढ़ती समस्या के पूर्ण स्वरूप से अभी भी अनजान है। मानव समाज को बचाने के लिए शीघ्र ही कोई ठोस निवारण ढूंढने की आवश्यकता है। जब वातावरण दूषित हो जाए और विचार बिगड़ जाते हैं तो मनुष्य पथ भ्रष्ट हो जाता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी के लिए गंभीर मुद्दा हैं। जोकि सभी के निरंतर प्रयासों से हल होगा। इसलिए वर्षा जल संरक्षण करना, पानी की बर्बादी को कम करना, बिजली का कम उपयोग, वृक्ष लगाना आदि हमारा कर्तव्य हैं। ताकि हमारी आने वाली नस्लें स्वस्थ वातावरण में रहें। इस अवसर पर कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक, मनीषा मानिक, जगतार, ओमकार, सतनाम सहजल, शरण, करण, मिटू, मनिदरपाल, पिका, विजय, सुरजीत सिंह, कुलविदर सिंह, परविदर, गुरप्रीत सिंह, दीपक, हितेष, सर्बजीत सिंह आदि उपस्थित थे।