हमला करने के आरोप में पांच पर केस दर्ज
थाना औड़ पुलिस ने हमला करने के आरोप में पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 02:54 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 02:54 PM (IST)
जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना औड़ पुलिस ने हमला करने के आरोप में पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें से चार अज्ञात हैं। पुलिस को दी शिकायत में गांव उड़ापड़ के रहने वाले रविदर सिंह ने बताया कि जब वह उड़ापड़ में अनमोल पैलेस के पास पहुंचा, तो एक कार चालक ने अपनी कार को उसके पीछे लगा दिया। जब वह पूर्व सरपंच दलजीत सिंह के घर के पास पहुंचा, तो कार में से उतरे पांच लोगों ने उसे घेर लिया व उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपित वहां से भाग गए। पुलिस ने गांव उलदनी के कमलदीप सिंह व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें