दहेज उत्पीड़न के आरोप में तीन पर केस
थाना सिटी बलाचौर ने विवाहिता की शिकायत पर ससुराल परिवार के तीन लोगों पर दहेज के लिए तंग परेशान करने व दहेज का सामान खुर्दबुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 11:15 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर :थाना सिटी बलाचौर ने विवाहिता की शिकायत पर ससुराल परिवार के तीन लोगों पर दहेज के लिए तंग परेशान करने व दहेज का सामान खुर्दबुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा के करनाल के गांव बीजणा की रहने वाली नीशा ने बताया कि उसकी शादी बलाचौर के वार्ड नंबर दो के रहने वाले संदीप कुमार के साथ हुई थी। उसका पति व सास कमलेश कौर ने कहा कि उन्होंने प्लाट खरीदना है। इसलिए वो अपने घर से दहेज लेकर आए। उसका देवर मनीष कुमार उससे अश्लील हरकतें करता था। पुलिस ने जांच के बाद संदीप कुमार, मनीष कुमार व कमलेश कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें