दहेज मांगने पर तीन पर केस
थाना राहों पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में विवाहिता के ससुराल परिवार के तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, नवांशहर :
थाना राहों पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में विवाहिता के ससुराल परिवार के तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में उधोवाल की रहने वाली अमनदीप कौर ने बताया कि उसकी शादी गांव घागो रोड़ावाली के हरविदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके ससुराल परिवार की विदेश जाने की इच्छा थी पर आईलेट्स में 5.5 बैंड आने के बाद वो विदेश नहीं जा सकी। इसके बाद उसका ससुराल परिवार दहेज के लिए उसे तंग परेशान करने लगा। पंचायतों में कई बार उनका समझौता भी हुआ। उसके ससुराल परिवार ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की। तीन जनवरी को उसका पति विदेश चला गया व 17 जनवरी को दोनों परिवारों का फैसला हो गया। इसके बाद फिर से उसका ससुराल परिवार दहेज मांगने लगा। पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता के पति हरविदर सिंह, सास जसविदर कौर व ननद अमनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।