बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन चालक पर केस
थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने दुर्घटना करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 03:34 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 03:34 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने दुर्घटना करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मुकंदपुर के रहने वाले गुरप्रीत ने बताया कि वो स्कूटी से नवांशहर की ओर जा रहा था, उससे आगे उसका पिता संतोख लाल स्कूटी से उसके आगे जा रहा था, जब वो केसी कालेज के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक उसके पिता को टक्कर मार कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें