दहेज मांगने पर एनआरआइ परिवार पर केस
थाना एनआरआइज पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में विवाहिता के ससुराल परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, नवांशहर :
थाना एनआरआइज पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में विवाहिता के ससुराल परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को मेल पर दी शिकायत में गांव लधाणा झिक्का की रहने वाली काजलप्रीत ने बताया कि वो जर्मनी में रह रही है। उसका ससुराल परिवार भी जर्मनी में रहता है। शादी के बाद वो अपने ससुराल परिवार के पास जर्मनी आ गई थी। अब उसका ससुराल परिवार उससे दहेज की मांग कर रहा है और उसको वापस भारत भेजने के लिए तलाक देने की धमकियां दे रहा हैं। उसको दहेज में मिला सामान भी उसे वापस नही दिया जा रहा है। पुलिस ने जांच के बाद गांव पठलावा के रहने वाले विवाहिता के पति सतप्रीत मल सिंह, ससुर हरमिदर सिंह व सास हरविदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।