Move to Jagran APP

माता-पिता के कहने पर दहेज के लिए परेशान करता थापति

थाना सदर बंगा पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके ससुराल के तीन सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 12:08 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 12:08 AM (IST)
माता-पिता के कहने पर दहेज के लिए परेशान करता थापति
माता-पिता के कहने पर दहेज के लिए परेशान करता थापति

जेएनएन, नवांशहर : थाना सदर बंगा पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके ससुराल के तीन सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस संबंध में विवाहिता के पति अपरा निवासी कुलवंत सिंह, सास और ससुर पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भुखड़ी निवासी रमनदीप कौर ने बताया की 13 फरवरी 2018 को उसकी शादी गांव अपरा निवासी कुलवंत सिंह के साथ हुई थी। शादी दौरान उसके परिवार ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया व बारात की अच्छी सेवा की थी। उसके पास दस महीने का एक लड़का है। उसके परिवारिक सदस्यों द्वारा दिया गया दहेज उसके ससुराल सदस्यों को पसंद नहीं आया। उसके पति ने अपने माता पिता के कहने पर परेशान करना शुरू कर दिया था। शादी के कुछ महीने बाद ही उसका पति विदेश इटली में चला गया था। उसके पति ने विदेश जाकर उसे कोई खर्च नहीं दिया और न ही उससे फोन पर बात करता था। ससुराल में रहते उसे गांव के लोगों से मालूम हुआ कि उसके पति के गांव की एक अन्य लड़की के साथ अवैध संबंध है। उसका पति सरेआम उस लड़की के घर में आता-जाता था। जिसके बारे में उसकी सास और ससुर को भी मालूम था। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि उसके ससुराल के सदस्यों पर कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे इंसाफ दिलाया जाए।

loksabha election banner

राजीनामा होने के बाद भी नहीं दिया खर्च

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने गत 10 सितंबर को भी पुलिस स्टेशन में एक शिकायत की गई थी, जिसकी सुनवाई सांझ केंद्र नवांशहर में पांच अक्टूबर को हुई थी। इस दौरान उसके ससुराल के सदस्यों ने पंचायत के सदस्यों की मौजूदगी में उसके साथ राजीनामा किया था। इसमें कहा गया था कि वह प्रत्येक महीने उसे दस हजार रुपये का खर्चा व उसे बहू के रूप में रखेंगे। लेकिन उसके ससुराल के सदस्यों ने राजीनामे मुताबिक न ही उसे खर्चा दिया और न ही उसे प्यार दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.