किशोरी को अवैध हिरासत में रखने पर अज्ञात पर केस
थाना सदर बंगा पुलिस ने किशोरी को अवैध हिरासत में रखने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 10:20 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 05:05 AM (IST)
जासं, नवांशहर : थाना सदर बंगा पुलिस ने किशोरी को अवैध हिरासत में रखने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि 20 अक्टूबर को सुबह के समय उसकी 17 वर्षीय बेटी कहीं चली गई है और वापस नहीं आई है। उसे शक है कि किसी ने उसकी बेटी को अवैध हिरासत में रखा है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें