छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज
थाना मुकंदपुर पुलिस ने छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 02:49 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 02:49 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना मुकंदपुर पुलिस ने छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव गुणाचौर की रहने वाली जगदीप कौर ने बताया कि उसकी शादी लुधियाना में हुई है। एक साल से आरोपित उसे तंग परेशान कर रहा था। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी तो पुलिस की ओर से 19 अगस्त को आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 23 अक्टूबर को वो अपने मायके आई हुई थी। जब संदीप कुमार को पता चला तो वो उसके घर आ गया व उसे अश्लील शब्द बोलने लगा। 25 अक्टूबर को जब वो घर का सामान लेने गई तो वो उसे गंदे इशारे करने लगा व उसे धमकी देने लगा कि केस वापस ले ले। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित संदीप कुमार वासी गांव गुणाचौर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें