दहेज के लिए किया तंग, पति पर केस
थाना औड़ पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में पीड़िता के पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 02:53 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 02:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना औड़ पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में पीड़िता के पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव स्कोहपुर की रहने वाली निर्मल कौर ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति दहेज के लिए उसे तंग परेशान कर रहा था। उसकी पिटाई कर उसके पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता के पति जसवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें