हंगामा करने वाले व्यक्ति पर केस दर्ज
थाना सिटी बंगा पुलिस ने शराबी हालात में हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 02:55 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 10:46 PM (IST)
जागरण संवाददाता,नवांशहर : थाना सिटी बंगा पुलिस ने शराबी हालात में हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बंगा के पार्षद हिम्मत कुमार ने बताया कि जब वो बंगा के कटैहरा चौक से गुजर रहा था। चौक पर अवतार सिंह शराबी हालत में लोगों को गालियां दे रहा था। कई महिलाओं ने बताया कि शराबी हालत में अवतार सिंह गालियां निकाल रहा था। आरोपित पर केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें