दहेज मांगने पर पति व जेठ के खिलाफ केस
थाना सिटी बंगा पुलिस ने दहेज के लिए विवाहित को परेशान करने के आरोप में पीड़िता के पति व जेठ पर मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 03:36 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 03:36 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना सिटी बंगा पुलिस ने दहेज के लिए विवाहित को परेशान करने के आरोप में पीड़िता के पति व जेठ पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बंगा की रहने वाली भारती शर्मा ने बताया कि उसका पति विरला शर्मा व उसका जेठ देवकी नंदन उसे दहेज के लिए तंग करते थे। दहेज न देने पर उससे मारपीट भी की जाती थी। पुलिस ने जांच के बाद उक्त दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें