कार-कैंटर में टक्कर, कार चालक गंभीर
काठगढ़ में सीमेंट से लदे कैंटर से आल्टो कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : काठगढ़ में सीमेंट से लदे कैंटर से आल्टो कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना बलाचौर-रोपड़ नेशनल हाईवे पर स्थित बस अड्डा ताजोवाल की है। कार चालक बुरी तरह से गाड़ी में फंस गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से उसे बाहेर निकाला। उसी समय 108 एंबुलेंस द्वारा उसे रूपनगर के सरकारी अस्पताल जाया गया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआइ रैफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आल्टो के-10 कार (जेके 06ए 0147) चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। उसे जम्मू-कश्मीर के डोडा के भोला निवासी बाबू राम का बेटा बंटी चला रहा था। जब वह ताजोवाल बस अड्डे के पास पहुंची तो वहां सीमेंट से भरा एक कैंटर सड़क पार कर डंप पर जा रहा था। कैंटर को खडूर साहिब तरनतारन निवासी बलविंदर सिंह का बेटा चला रहा था। इसी दौरान दोनों में टक्कर टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज आसरों अवतार सिंह मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है।