हाईवे पर धू-धू कर जली कार, अमृतसर से लौट रहे शिमला के परिवार के लिए कैसे फरिश्ते बने राहगीर?
रोपड़-बालाचौर नेशनल हाईवे पर भरथला गांव के पास एक कार का स्टेयरिंग फेल होने से वह पलटकर खंभे से टकरा ...और पढ़ें
-1775462501808_m.webp)
स्टेयरिंग फेल होने से कार खंभे से टकरा कर पलटी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, काठगढ़। रोपड़-बालाचौर नेशनल हाईवे पर गांव भरथला के पास टोल प्लाजा के करीब कार का स्टेयरिंग फेल होने से पलटते हुए खंभे से टकरा गई, जिससे आग लग गई। हादसे में कार सवार भी एक ही परिवार के लोगों का बाल-बाल बचाव हा गया।
सड़क सुरक्षा टीम के इंचार्ज एएसआइ प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्हें एक्सयूवी गाड़ी संख्या एचपी 63 सी 4315 जो बालाचौर से रोपड़ की तरफ जा रही थी, जिसे संजीवनिवासी संजौली, शिमला (हिमाचल प्रदेश) चला रहे थे। वह अपने परिवार सहित श्री अमृतसर साहिब से शिमला की ओर जा रहा था।
कार भरथला के पास टोल प्लाजा बच्छुआं के नजदीक पहुंची तो स्टेयरिंग फेल हो गया, जिसके कारण कार खंभे से टकराकर पलट गई और कार को आग लग गई। हादसे में संजीव पुरी और उसके परिवार को मामूली चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और चिकित्सीय सहायता दी गई। राहगीरों की मदद से कार में लगी आग को बुझाया गया।
