बेहतर परिणाम के लिए जाना जाता है कैंब्रिज स्कूल : प्रिंसिपल
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल नवांशहर अपनी शिक्षण पद्धति तथा बेहतर परिणाम के लिए जाना जाता है।
जागरण संवाददाता, नवांशहर :
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल नवांशहर अपनी शिक्षण पद्धति तथा बेहतर परीक्षा परिणामों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं तथा स्कूल परिसर में करवाई जाने वाली गतिविधियों की भी तारीफ होती है। उक्त बात स्कूल की प्रिंसिपल स्कूल सोनिया वालिया ने कही।
उन्होंने कहा पंबंधन ने नया आयाम स्थापित करते हुए ब्रिटिश काउंसिल इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड 2020-2023 प्राप्त किया है। इसे कैंब्रिज नवांशहर ने छह अन्य देशों के साथ वर्ष 2019 में शुरु किया गया। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों व क्रियाकलापों का आयोजन किया गया। जिसमें पहली गतिविधि फेस्टिवल एक्टिविटी थी, जो कि इंग्लैंड के स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ पत्र, चित्र, तस्वीरें व वीडियो के आदान प्रदान से हुई।
इसमें मुख्य तौर पर दिवाली, क्रिसमस तथा हैलोवीन के त्योहारों से संबंधित गतिविधियां करवाई गई। दूसरी एक्टिविटी में इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका के स्कूलों के साथ की गई। तीसरी गतिविधि अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, नेपाल व पाकिस्तान के स्कूलों के साथ शिक्षा सशक्तिकरण पर तथा चौथी गतिविध को फाक्टेल आफ इंडिया जिसमें कनाडा, यूएसए, इंग्लैंड, रशिया, जापान के स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया। वाइब्रेंट वेजिटेशन नामक एक्टिविटी में इंडिया, फ्रांस, फिनलैंड, यूके, हालैंड के स्कूलों छात्रों ने भाग लिया। हेल्थ एंड हीलिग एक्टिविटी में इंडिया, पाकिस्तान, नेपाल, श्री लंका के स्कूलों के साथ स्काइप सेशन करते हुए इस गतिविधि को पूरा किया गया। एक्टिविटी आन रिद्मिक ट्यून में इंडिया, जापान, क्यूबा, इंग्लैंड के विद्यार्थियों ने दूसरे देशों के लोक नृत्य के बारे में जानकारी हासिल की।
इन सभी गतिविधियों में स्कूल के प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन्हीं गतिविधियों व प्रयासों के तहत ही ब्रिटिश काउंसिल ने यह अवार्ड कैंब्रिज स्कूल नवांशहर को दिया। स्कूल के प्रिंसिपल सोनिया वालिया ने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सभी के अथक प्रयासों व परिश्रम से ही सफल हो पाया है। इन सभी गतिविधियों की इंचार्ज आइएएस को-आर्डीनेटर गुरप्रीत कौर थीं। जिनके नेतृत्व में स्कूल में सभी आयोजन किए गए। प्रिंसिपल वालिया ने कहा कि यह अवार्ड हम समर्पित करते हैं, स्कूल मैनेजमेंट से अमित मैनी और सुमित मैनी क, जिनके नेतृत्व में कैंब्रिज ने अपनी अलग पहचान बना ली है। सोनिया वालिया ने समूह कैंब्रिज परिवार को इस नए आयाम के लिए बधाई दी औ कहा कि साल 2021 भारत वासियों के लिए सुखद व मंगलमय हो।