70 मरीजों ने करवाया ब्लड टेस्ट
गुरु अर्जुन देव अस्पताल पट्टी मसंदा में शुक्रवार को निशुल्क किडनी खून जांच कैंप लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 05:21 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 06:35 PM (IST)
जेएनएन, बंगा : गुरु अर्जुन देव अस्पताल पट्टी मसंदा में शुक्रवार को खून जांच कैंप लगाया गया। इसमें डॉ. हरदेव सिंह और डॉ. सीमा दुआ ने मरीजों की जांच कर उनके खून की जांच करके जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी गई। इस कैंप में 70 मरीजों के किडनी जांच के लिए खून की जांच की गई। यह जांच अस्पताल के लेबोरेटरी टेक्निशन दलविदर सिंह ढिल्लों और अमित कुमार ने की। इस अवसर पर एनआरआइ गुरपाल सिंह पूनी ने 5100 रुपये अस्पताल ट्रस्ट को दान के रूप में दिए। इस अवसर पर वाईस प्रधान जगजीत सिंह सोढ़ी, दिलबाग सिंह, हरदीप सिंह मान, डॉ. सीमा दुआ, अमरजीत कौर, गुरविदर सिंह अदि उपस्थित थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें