रक्तदान करना नया जीवन देने के बराबर
शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस को समर्पित 19वां रक्तदान कैंप लगाया गया।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : औद्योगिक क्षेत्र आसरों में डीसीएम वर्कर यूनियन के दफ्तर में ओबीसी सेल कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान सुरिदर छिदा की देखरेख में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस को समर्पित 19वां रक्तदान कैंप लगाया गया। इसका उद्घाटन चेयरमैन पंजाब ओबीसी सेल डॉ. गुरिदर पाल सिंह बिल्ला ने किया। उनके साथ हलका विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने भी शिरकत की। कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान चौधरी प्रेम चंद भीमा तथा हिम्मत सिंह राजा प्रधान स्टूडेंट फेडरेशन ग्रेवाल ने भी भाग लिया। यह 19वां रक्तदान कैंप रोटरी क्लब चंडीगढ़ तथा शहीद भगत सिंह क्लब रूपनगर के सहयोग से लगाया गया। इसमें डॉ. रौली अग्रवाल, डॉ. विजय सूदन की टीम ने काम किया। इस कैंप में 60 नौजवानों ने रक्तदान किया। चेयरमैन डॉ. गुरिदर पाल सिंह बिल्ला ने रक्तदान करने वालों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना किसी को नया जीवन देने के ही बराबर होता है। हलका विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने बताया कि वर्ष में एक बार रक्तदान कैंप जरूर करना चाहिए। कांग्रेस के जिला प्रधान चौधरी प्रेम चंद भीमा ने शहीद भगत सिंह क्लब रूपनगर के प्रधान बाबा कमलजीत सिंह के कायोौं की सराहना की। इस अवसर पर डीसीएम यूनियन के प्रधान रविदर राणा, संजीव सोनू, हरविदर सिंह राजू, पूर्व सरपंच प्रेम नगर प्रेम शंकर गुप्ता, हिम्मत सिंह राजा प्रधान स्टूडेंट फेडरेशन ग्रेवाल रोपड़, एचआर भारद्वाज वाइस प्रधान श्रेयांस उग्योग, शिवचरण मैनेजर डीसीएम उद्योग, चौधरी तरसेम लाल चंदियाणी, अमनदीप कालू, मनजिदर सिंह, बलविदर कुमार, अवतार सिंह, कंचन मल, वंश वर्मा, हुसन लाल आदि उपस्थित थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप