मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान शुरू
जिला में भाजपाइयों ने मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान जोर-शोर से शुरू किया। जिसका नेतृत्व करते हुए भाजपा जिला प्रधान संजीव भारद्वाज ने सबसे पहले अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाया तथा विकट्री का साइन दिखाते हुए सोशल मीडिया पर परिवार सहित फोटो भी शेयर की।
संवाद सूत्र, नवांशहर : जिला में भाजपाइयों ने मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान जोर-शोर से शुरू किया। जिसका नेतृत्व करते हुए भाजपा जिला प्रधान संजीव भारद्वाज ने सबसे पहले अपने घर पर पार्टी का झंडा लगाया तथा विकट्री का साइन दिखाते हुए सोशल मीडिया पर परिवार सहित फोटो भी शेयर की। मौके पर भाजपा नेता डॉ. नरेश कुमार, संजीव राणा, अनिल धम, करण दीवान तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने घरों पर पार्टी का ध्वज तथा मुख्य द्वार पर स्टिकर लगाकर लोकसभा के चुनावों का प्रचार शुरू कर दिया है। इस दौरान जिला प्रधान ने कहा, जो कार्य देश की राजनीतिक पार्टियां पिछले 55 वर्ष में नहीं कर सकी वह एनडीए सरकार ने 55 महीनों में कर दिया है। जिससे पूरा विश्व भारत की तरक्की व खुशहाली से चकित हो रहा है, क्योंकि देश का हर नागरिक मोदी को चाहने लगा है। मोदी का नारा सबका साथ सबका विकास न सिर्फ सुनने में बल्कि देखने में भी सच लग रहा है। पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान पूरे देश में शुरू किया गया। जिसके तहत जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है। विदेशों में रहने वाले एनआरआइज का कहना है कि जब से देश की कमान नरेंद्र मोदी ने संभाली है तब से विदेशों में जो आदर सम्मान उन्हें मिल रहा है आज तक शायद ही कभी मिला हो।