Move to Jagran APP

भगवान राम के मंदिर में भाजपा की दीपमाला

काठगढ़ के धार्मिक स्थान डेरा कुल्लां वाले पीर में स्थापित भगवान राम परिवार के मंदिर में भाजपा यूनिट काठगढ़ की और से राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन की खुशी में दीपमाला का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 11:41 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 11:41 PM (IST)
भगवान राम के मंदिर में भाजपा की दीपमाला
भगवान राम के मंदिर में भाजपा की दीपमाला

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : काठगढ़ के धार्मिक स्थान डेरा कुल्लां वाले पीर में स्थापित भगवान राम परिवार के मंदिर में भाजपा यूनिट काठगढ़ की और से राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन की खुशी में दीपमाला का आयोजन किया। भाजपा सर्किल काठगढ़ के प्रधान प्रिसीपल प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला सचिव कमल शर्मा, भाजपा जिला किसान सैल के अशोक खटाणा, नंबरदार राणा शंकार सिंह, जोगिदर पाल दत्त, प्रधान युवा मोर्चा गौरव वैद्य आदि सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने दीप माला की और जश्न मनाया व लड्डू बांटे। भगवान राम की प्रतिमा को सभी ने फूल मालाएं पहनाई, पूजन किया और विश्व शांति की अरदास की गई। भाजपा प्रधान ने कहा कि आज से लगभग 500 साल पुराना सपना साकार करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जोगी आदित्यनाथ ने सभी देश वासियों को प्रसन्न कर दिया। सारा भारत देश आज दीपमाला करेगा। भाजपा यूनिट काठगढ़ भी इसमें शामिल हैं। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, केवल कृष्ण शर्मा, उड़ीक आनंद पूर्व प्रधान, राजिदर खटाणा, नरेंद्र वर्मा, जतिदर सिंह, प्रिसीपल चमन लाल आनंद, मास्टर जोगिदर पाल, विपुन चौधरी, सुरेश कुमार, विष्णु प्रसाद, राघव भारद्वाज, गुलशन जोशी, अनु जोशी आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.