Move to Jagran APP

काठगढ़ में भाजपा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

काठगढ़ भाजपा सर्किल काठगढ़ के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय काठगढ़ में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्किल प्रधान प्रिसीपल प्रेम प्रकाश शर्मा ने विशेष तौर पर भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 11:52 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 11:52 PM (IST)
काठगढ़ में भाजपा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
काठगढ़ में भाजपा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

संवाद सहयोगी, काठगढ़: भाजपा सर्किल काठगढ़ के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय काठगढ़ में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्किल प्रधान प्रिसीपल प्रेम प्रकाश शर्मा ने विशेष तौर पर भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय अर्थशास्त्री के नाम से भी चर्चित थे। भाजपा जनमसंघ को मजबूत करने में पंडित दीन दयाल उपाध्याय का विशेष योगदान रहा है। सभी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उनको श्रद्धासुमन भेंट किए। सुभाष शर्मा प्रधान सनातन धर्म सभा काठगढ़ ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सभी का मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर प्रिसीपल प्रेम प्रकाश शर्मा, सुभाष शर्मा, गौरव वैद्य, नरेश वर्मा, केवल कृष्ण, शिव शर्मा, जतिदर सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.