कॉपी.. घर का नौकर बना सौतेला पिता, नाबालिग से किया दुष्कर्म का प्रयास
थाना नवांशहर सिटी के अंतर्गत एक इलाके में एक सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का कई बार प्रयास किया।
जासं, नवांशहर : थाना नवांशहर सिटी के अंतर्गत एक इलाके में एक सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का कई बार प्रयास किया। इससे दुखी होकर नाबालिग लड़की ने नींद की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश भी की लेकिन उक्त आरोपित जबरदस्ती करने के प्रयास से बाज नहीं आया और उसे तथा उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी देने लगा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया है कि कुछ महीने पहले कथित सौतेला पिता उनके घर में काम मांगने के लिए आया था। उसकी मां ने उसे तीन सौ रुपये दिहाड़ी पर काम पर रख लिया। इसके बाद वह नौकर बनकर घर में ही रहने लगा। कुछ दिनों बाद उसने सबकी नजरों में अच्छा बनने तथा घर में ही रहने के लिए कहना शुरू कर दिया कि उसे रुपयों की जरूरत नहीं है लेकिन अपना रंग दिखाकर उसने उसके पिता को अफीम बेचने के झूठे मामले में फंसा कर जेल भिजवा दिया जबकि उसके पिता की बजाए वह खुद नशे का कारोबार करता है और उसकी मां भी उसका साथ दे रही है। कुछ दिनों पहले उसने व मां ने एक-दूसरे के साथ शादी कर लेने की बात बताई। इस बात के बाद वह अक्सर उसका हाथ पकड़ने का मौका ढूंढता रहता था। एक रात सौतेला पिता उसके कमरे में आ गया जिसे उसने बाहर जाने के लिए कहा। अगले दिन उसने अपनी मां को बताया तो मां ने उसका साथ देते हुए कुछ नहीं हो कि बात कहकर बात टाल दी जिससे परेशान होकर उसने उसी दिन नींद की गोलियां खा ली। इसके बाद सौतेला पिता घर से चला गया और पांच दिन बाद वापस आया। वह उसे जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करने लगा और मना करने पर धमकियां देने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसका भाई अपने परिवार के साथ अलग रहता है रहता है। उसके भाई का कूल्हे का आपरेशन हुआ है। नाबालिग ने बताया कि उसे सौतेले पिता से खतरा है और वह उसके भाई को भी मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने उक्त आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है।