ब्लेड मारकर घायल किया, केस
थाना नवांशहर सिटी के तहत चंडीगढ़ रोड के नजदीक दो युवकों में मारपीट हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Oct 2019 03:27 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2019 03:27 PM (IST)
जेएनएन, नवांशहर : थाना नवांशहर सिटी के तहत चंडीगढ़ रोड के नजदीक दो युवकों में मारपीट हो गई। एक युवक ने दूसरे युवक पर हमला करके उसे घायल कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक हरजिदर सिंह निवासी नानक नगर दीपक के साथ नशा कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दीपक ने इसके बाद हरजिदर के गले पर ब्लेड से वार किया जिससे उसे गहरा जख्म हो गया। पुलिस ने हरजिदर का मेडिकल करवाया और दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें