सांस्कृतिक कार्यकम में विद्यार्थियों ने डाला भंगड़ा
कंडी खोज केंद्र बल्लोवाल सौंखड़ी में सालाना सांस्कृतिक कार्यक्रम विरसा मनाया गया।
जेएनएन, नवांशहर : कंडी खोज केंद्र बल्लोवाल सौंखड़ी में सालाना सांस्कृतिक कार्यक्रम विरसा मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य मेहमान निदेशक डॉक्टर मनमोहनजीत सिंह शामिल हुए। डॉक्टर रकेश कुमार शर्मा अकादमिक को-आर्डीनेटर ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों को स्वागत किया। डॉक्टर मनमोहनजीत सिंह, डॉक्टर डीआर भूंबला ने ज्योति प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विरसे का महत्व बताया। कार्यक्रम की शुरुआत शबद के साथ की गई और बाद में विद्यार्थियों ने कविता, गिद्दा, भंगड़ा, स्किट आदि पेश किया। अंत में डॉक्टर मनमोहनजीत सिंह ने विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉक्टर डीएस राणा, डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर अनिल खोखर, डॉक्टर नरेश कुमार, डॉक्टर केके शर्मा, डॉक्टर बाल कृष्ण सोपान, डॉक्टर प्रकाश मोहल्ला, डॉक्टर परमिंदर सिंह संधू, डॉक्टर नवनीत कौर, डॉक्टर स्वप्निल पांडे, डॉक्टर अमीन भट्ट, सरदार जगदेव सिंह और समूह स्टाफ मैंबर शामिल थे। प्रोग्राम के अंत में डॉक्टर वरुण अतरी कल्चर कोआर्डीनेटर ने प्रोग्राम में आए हुए सभी मुलाजिमों और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया।