अमृतपाल सिंह बने टैक्सी यूनियन राहों के प्रधान
राहों में टैक्सी यूनियन का चुनाव पंजाब टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के जिला प्रधान प्यारा सिंह कलसी की अध्यक्षता में हुआ जिसमें अमृतपाल सिंह लाडी को सर्वसम्मति से ब्लॉक राहों का प्रधान चुना गया।
संवाद सहयोगी, राहों : राहों में टैक्सी यूनियन का चुनाव पंजाब टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के जिला प्रधान प्यारा सिंह कलसी की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें अमृतपाल सिंह लाडी को सर्वसम्मति से ब्लॉक राहों का प्रधान चुना गया। राहों के खालसा टैक्सी स्टैंड पर हुई बैठक में जिला महासचिव बलवीर सिंह थांदी, सीनियर प्रधान दिलवर सिंह बंगा, उप प्रधान राणा रौड़ी, उप सचिव हरजीत उप्पल, प्रैस सचिव बलजीत सिंह बिल्ला तथा एडवाइजर मुख्तियार सिंह की देखरेख में अमृतपाल सिंह लाडी को ब्लॉक राहों का प्रधान नियुक्त किया गया। इस अमृतपाल सिंह लाडी ने कहा कि यूनियन की और से जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, वह उसे पूरी मेहनत तथा लगन के साथ निभाएंगे और टैक्सी आपरेटरों व ड्राइवरों को पेश आ रही समस्याओं का समाधान पहल के आधार पर करेंगे। इस अवसर पर जसवंत सिंह मंगू, दविदर सिंह, कुलदीप कुमार सपरा, मोहब्बत पाल सिंह, बलवीर सिंह बिल्ला, राजा, काला छोकरां, सतविदर सिंह संधू, बलजीत सिंह बाजवा, अजीत सिंह, करनैल सिंह बंटी, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।