महिला की मौत, संस्कार से पहले पहुंची पुलिस
थाना नवांशहर सदर के अंतर्गत गांव अटालां में एक विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जासं, नवांशहर : थाना नवांशहर सदर के अंतर्गत गांव अटालां में एक विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला के दाह-संस्कार की तैयारियां हो गई थीं। इस बीच मायके वालों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। गांव चाहलां निवासी विवाहिता के ताया मोहन सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी राजविदर कौर (22) का विवाह तीन साल पहले अटाला निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ हुआ था। वह पहले विदेश में रहता था, लेकिन अब गांव में ही रहकर खेती बाड़ी करता है। मोहन सिंह के मुताबिक वीरवार को तीन बजे उन्हें राजविदर कौर ससुरालियों ने फोन कर सूचित किया कि राजविदर की मौत हो गई है। मौत का कारण बीमार होना बताया गया। कहा गया कि राजविदर को पीलिया हो गया था और उसका इलाज करवाया जा रहा था। अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाना था। ससुरालियों के संबंधियों का कहना है कि राजविदर पिछले काफी समय से पीलिया से पीड़ित थी। उसका इलाज पीजीआई में चल रहा था। शुक्रवार को उसकी तीन बजे मौत हो गई। अंतिम संस्कार से पहले परिजनों उसके शरीर चोट के निशान देखे तो उन्हें शक हुआ कि राजविदर बीमारी से नहीं बल्कि उसे मारा गया। उसके पीठ चोट के निशान थे। इसके बाद इस संबंध जाडला चौकी की पुलिस को इसके बारे में सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम शनिवार को होगा।