शादियों में फालतू खर्च न करना समझदारी
विवाह शादियों में फालतू खर्च पर रोक लगाना एक समझदारी वाला कदम होगा।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : स्कूल अध्यापक जतिदर पाल सिंह ने बुधवार को गर्ल्स कॉलेज रत्तेवाल की छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विवाह शादियों में फालतू खर्च पर रोक लगाना एक समझदारी वाला कदम होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए नौजवानों को आगे आना होगा। लड़की हो या लड़का दोनों का बराबर योगदान होना जरूरी है। जतिदर पाल सिंह ने कहा कि कर्जा उठाकर शादी करने से गंभीर समस्या खड़ी हो जाती है। कार्ड के साथ मिठाई का डिब्बा देना भी गलत है। दहेज लेने या देने वाले दोनों को इस विचार करना होगा। उन्होंने कहा, हम ऐसा करके दूसरों के लिए मुश्किल पैदा कर रहे है। लड़कियों ने हाथ उठाकर उनके सुझाव का समर्थन किया। इस अवसर पर मास्टर ज्ञान कटारिया, मास्टर सतपाल आदि भी शामिल थे। विधानसभा हलका बलाचौर में संवाद संस्था ने शादियों में फिजूल खर्च से लोगों को बचाने का बीड़ा उठाया है। कॉलेज की प्रिसिपल डॉकटर सतवंत कौर ने संवाद संस्था का आभार व्यक्त किया।