विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवांशहर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, मौके पर दो लोगों की मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

Published: Sat, 26 Sep 2026 07:08 PM (IST)

बलाचौर में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटर सवार दो लोगों की मौके पर ...और पढ़ें

नवांशहर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को मारी टक्कर। सांकेतिक फोटो

नवांशहर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को मारी टक्कर। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मारी, दो की मौत।

  2. हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

  3. पुलिस ने आरोपित कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।

संवाद सहयोगी, नवांशहर। बलाचौर से नवांशहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने हरि के ढाबे के पास एक स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में राम नगर निवासी दीपक कुमार बताया कि 24 सितंबर शाम को वह अपने परिवार के साथ चूसमा माथा टेककर घर वापस लौट रहा था। उसके साथ उसका दोस्त जीत राम मोटरसाइकिल पर तथा उसके पिता बलदेव सिंह, पड़ोसी सतनाम सिंह और उसकी पत्नी निम्मो दूसरे स्कूटर नंबर (पीबी-32-सी-9364) पर सवार होकर आगे-आगे घर की ओर जा रहे थे।

जब वे हरि के ढाबा, मेन हाईवे बलाचौर के पास पहुंचे तो पीछे से नवांशहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार नंबर (जेके-02-बीएस-9192) के चालक जम्मू-कश्मीर निवासी हिमांशु खजूरिया ने स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटर सवार बलदेव सिंह और निम्मो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतनाम सिंह घायल हो गया।

उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बयान के आधार पर कार चालक हिमांशु खजूरिया के खिलाफ धाराओं 281, 106 (1), 125 (ए), 125 (बी) और 324 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।