लड़की को भगाने के आरोप में दंपती पर केस
थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में दंपति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जेएनएन, नवांशहर : थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में दंपति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नवांशहर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह पत्नी व तीन बच्चों सहित करियाम रोड पर रहता है। रमेश ने बताया कि उसकी बहन राहों में एक फैक्ट्री में काम करती है और वहीं फैक्ट्री के क्वार्टर में रहती थी। उन्होंने बताया कि वह 21 फरवरी को शिवरात्रि देखने के लिए नवांशहर उसके घर आई थी। उस दिन करीब शाम पांच बजे हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गांव भनियार निवासी हरनाम सिंह अपनी पत्नी सहित उसके घर आए थे। रमेश ने बताया कि वे उसकी बहन को शिवरात्रि देखने के लिए घर से ले गए। उन्होंने कहा कि मेला देखने के बाद वह अभी तक घर नहीं लौटी।। उसे संदेह है कि हरनाम सिंह व उसकी पत्नी उसकी बहन को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की सहित आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।