गुरु नानक देव ने सामाजिक एकता व भाईचारे का दिया संदेश : जैन
सलोह रोड स्थित ज्ञान गुरुकुल कोचिग संस्थान में श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश उत्सव मनाया गया।
जेएनएन, नवांशहर: सलोह रोड स्थित ज्ञान गुरुकुल कोचिग संस्थान में श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। सबसे पहले विद्यार्थियों व स्टाफ ने श्री गुरु नानक देव जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माथा टेका तथा पुष्प अर्पित कर दीपमाला की। इसमें गुरुकुल के विद्यार्थी, स्टाफ व फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी भी मौजूद रहीं। इस दौरान अभ्युद्या, विलक्षण, विराची, योगेश्वर, गुरप्रीत कौर, वैभव, कृति जैन, संचिता बस्सी, वंशिता अरोडा व प्रियांशु ने शबद गायन कर सबको निहाल किया। गुरुकुल के निदेशक केशव जैन ने शबद गायन किया।
केशव जैन ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी ने जहां अपना संपूर्ण जीवन जरुरतमंदों की सेवा में लगाकर जहां सामाजिक एकता व भाईचारे का संदेश दिया, वहीं परमात्मा को पाने का सही मार्ग दिखाया। उनको सांसरिक मोहमाया में उनकी बाल्यावस्था से ही कोई रूचि नहीं थी।
गुरु नानक देव जी एक अच्छे काव्य रचनाकार, नारी के सम्मान में लोगो को प्रेरित करने वाले महान व्यक्ति थे, जिन्होंने हर धर्म को प्रभु भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने अपने शिक्षार्थियों को शास्त्र, गायन कला, वेदों का ज्ञान, संगीत का ज्ञान इत्यादि देकर एक संपूर्ण शिक्षक की भूमिका अदा की।
डायरेक्टर के वसुधा जैन ने बताया कि गुरु जी ने किरत करो, नाम जपो, वंड छको का उपदेश दिया तथा लोगों को अंधविश्वास से निकाल कर प्रभु की भक्ति करने का संदेश दिया।