गांव करीहा में लगाए 40 पौधे
एसकेटी प्लांटेशन टीम की ओर से शुक्रवार को बंगा रोड पर गांव करीहा में पौधरोपण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 04:20 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:05 PM (IST)
जेएनएन, नवांशहर : एसकेटी प्लांटेशन टीम की ओर से शुक्रवार को बंगा रोड पर गांव करीहा में पौधरोपण किया गया। टीम के संचालक अंकुश निझावन ने कहा कि सभी को पर्यावरण संतुलन की दिशा में कदम उठाने चाहिए। टीम के सदस्य प्रभदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गांव करीहा में वन विभाग के सहयोग से सुखचैन के 40 पौधे लगाए गए। इस मौके पर अंकुश निझावन, कुलजीत सिंह, नितेश तिवारी, प्रभदीप सिंह आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें