Move to Jagran APP

डॉक्टर, नर्स व अस्पताल कर्मचारी सहित 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव

जिले में रविवार को डॉक्टर स्टाफ नर्स व बलाचौर अस्पताल के कर्मचारी सहित 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सरकार की नई गाइडलाइंस के कारण भी जिले में रोजाना नए केसों में बढ़ोत्तरी हो रही ह

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 06:41 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:41 PM (IST)
डॉक्टर, नर्स व अस्पताल कर्मचारी सहित 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव
डॉक्टर, नर्स व अस्पताल कर्मचारी सहित 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, नवांशहर :

loksabha election banner

जिले में रविवार को डॉक्टर, स्टाफ नर्स व बलाचौर अस्पताल के कर्मचारी सहित 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सरकार की नई गाइडलाइंस के कारण भी जिले में रोजाना नए केसों में बढ़ोत्तरी हो रही है, जहां पहले गांव पठलावा से एक पॉजिटिव केस आने से पूरे गांव को सील कर दिया गया था और गांव के 2000 लोगों को एक माह के लिए घर में बंद कर दिया गया था। अब ऐसा कुछ नही है। पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति के क्षेत्र को सील तो क्या करना बल्कि जिन लोगों के साथ पॉजिटिव केस रहा है, उनके टेस्ट भी नहीं लिए जा रहे हैं। पॉजिटिव केस से संबंध रखने वाले लोग बिना किसी एहतियात के खुले तौर पर बाजारों में घूमते हैं।

जिले में रविवार को मिले पॉजिटिव केसों में एक केस गांव हकीमपुर से 35 वर्षीय महिला का है। दूसरा केस गांव तलवंडी फत्तू के 31 वर्षीय नवदीप का है। तीसरा केस गांव खानपुर के 21 वर्षीय युवक का, एक केस नवांशहर के लड़ोइया मोहल्ले के 42 वर्षीय युवक का, एक केस गांव पठलावा के 33 वर्षीय लुधियाना में पुलिस मुलाजिम का है। गढ़ी कानूनगो के 21 वर्षीय युवती पॉजिटिव आई है जोकि जोकि दिल्ली से आई थी। गांव बागोवाल का एक 58 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव है। बागोवाल की 52 वर्षीय महिला पॉजिटिव है। गांव जाडला का 73 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आय है जोकि मथुरा से आया था। इसके अलावा राहों रोड पर रहने वाले 39 वर्षीय महिला और 43 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इब्राहिम बस्ती के 52 वर्षीय व्यक्ति का केस पाजिटिव आया है। कुलाम रोड के दो लोगों का पाजिटिव, टीचर कालोनी में एक 40 वर्षीय महिला का केस पाजिटिव आया है। लवली ऑटोज नवांशहर में काम करने वाले एक युवक का केस पॉजिटिव आया है। बलाचौर सरकारी अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स का केस पाजिटिव आया है। प्राइवेट प्रेक्टिस करने वाली एक महिला डॉक्टर का केस पाजिटिव आया है। आसरों निवासी रोपड़ अस्पताल में काम करने वाले एक व्यक्ति का केस पाजिटिव आया है। जिले के रोपड़ में काम करने वाले दो लोगों के केस पाजिटिव आए हैं। 285 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार

जिले में अब तक कोरोना से छह लोगों की मौत हो चुकी है। 18375 लोगों के अभी तक टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से 285 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। 71 लोगों के एकांतवास किया गया है। जबकि 13 लोगों को होम एकांतवास किया गया है।

पांच से 14 केस आने पर इलाका किया जाता है सील : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ.राजिद्र भाटिया कहना है कि सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक अगर एक ही स्थान पर पांच से लेकर 14 तक केस आते हैं तो उस क्षेत्र को सील कर दिया जाता है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन के तहत इसे किया जाता है। पॉजिटिव केसों के कांटेक्ट लिस्ट के टैस्ट लिए जाते हैं। टेस्ट 5 वें दिन से 14 दिन के भीतर ही लिए जाते हैं। क्योंकि अगर पहले टैस्ट ले लिए जाए तो सम्पर्क में आने वाले नेगेटिव हो सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.