दंत पखवाड़े में 1950 लोगों का उपचार किया
दंत पखवाड़े के दौरान करीब 1950 लोगों ने अपने दांतों की बीमारियों का इलाज करवाया।
जागरण संवाददाता,नवांशहर : दंत पखवाड़े के दौरान करीब 1950 लोगों ने अपने दांतों की बीमारियों का इलाज करवाया। जिला डेंटल हेल्थ अधिकारी डॉक्टर बलजीत कौर रूबी ने बताया कि अब तक दातों के 60 सेट बनाकर लोगों को लगाए गए हैं। इसके अलावा 500 के करीब लोगों की दांतों की फीलिग ,140 के करीब मरीजों के दांतों की सफाई, 90 मरीजों की आरसीटी और चार मरीजों के दांत निकाले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान जिले के विभिन्न अस्पतालों में बच्चों के दांतों का भी चेकअप किया गया और गर्भवती माताओं के दांतो की बीमारियों का भी इलाज किया गया है डॉक्टर रूबी ने बताया कि इसके अलावा लोगों को दांतों की साफ सफाई संबंधी जानकारी भी दी गई है। डॉक्टर रूबी ने बताया कि पखवाड़े के अंत में मरीजों को मुफ्त डेंचर भी दिए जाएंगे।
बीड़ी, सिगरेट व जर्दा आदि से होता है कैंसर
डॉक्टर रूबी ने लोगों से अपील की है कि अगर वह किसी भी तरह का पान, गुटखा, तंबाकू, चुटकी, बीड़ी, सिगरेट, जर्दा आदि नशीले पदार्थो का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इसी कारण लोगों को बड़े स्तर पर मुंह, जीभ, गले और आंतड़ियों का कैंसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिस्किट, टॉफी ,चॉकलेट, भुजिया, तले हुए भोजन और मिठाइयां भी दांतों के लिए हानिकारक है।
सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश करना जरूरी
डॉक्टर रूबी ने बताया कि बच्चों को दांतों की बीमारियों संबंधी जागरूक करना तथा उनके ज्ञान में बढ़ोतरी करने के लिए तंदुरुस्त दातों के संबंध में पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता भी करवाई गए हैं। दंत पखवाड़े के दौरान बच्चों को दांतों की सफाई रखने संबंधी जानकारी भी दी गई है। उन्होंने बताया कि सुबह तथा रात को सोने से पहले ब्रश करना बेहद जरूरी है।