18 पेटी शराब सहित कार चालक गिरफ्तार
थाना काठगढ़ की पुलिस ने बछुआं टोल प्लाजा पर कार सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 18 पेटी शराब बरामद की।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : थाना काठगढ़ की पुलिस ने बछुआं टोल प्लाजा पर कार सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 18 पेटी शराब बरामद की। आरोपित की पहचान रमेश लाल पुत्र हरबंस लाल लालवाली रामबाग अमृतसर थाना राम बाग के रूप में हुई।
इस संबंध में एसएसआई पवन कुमार ने बताया कि एसएसपी अलका मीना के आदेशों पर थाना प्रभारी भरत मसीह के मार्गदर्शन पर वीरवार सुबह पुलिस पार्टी के साथ टोल प्लाजा बछुआं में सुबह साढ़े छह बजे नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की कार (पीबी 08 एएस 0212) रोक कर उसकी तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान कार से में 18 पेटियां रखी हुई थी। इन पेटियों को जब खोल कर देखा गया तो उसमें से शराब बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपित रमेश लाल पुत्र हरबंस निवासी लाल बाली रामबाग, थाना राम बाग जिला अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया आरोपित इस समय हाल जालंधर मे रह रहा है। थाना प्रभारी भरत मसीह ने बताया कि शराब व नशा बेचने वाले लाकडाउन की आड़ में तस्करी करने का प्रयास करते हैं, परन्तु उनको कामयाब नहीं देंगे। मकान पर कब्जा करने के आरोप में महिला पर पर्चा
थाना सदर बंगा पुलिस ने मकान पर कब्जा करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गोबिदपुर के रहने वाले रविदर सिंह ने बताया कि उसके पिता रणधीर सिंह परिवार के साथ यूके में रहते हैं। उनका पुश्तैनी मकान गांव गोबिदपुर में आठ मरले में है। घर की देखभाल गांव की ही रहने वाली जोगिदर कौर करती थीं। उसके पिता ने पंचायत की हाजिरी में घर की चाबी उनको सौंप दी पर कुछ दिनों के बाद मकान का ताला तोड़ कर जोगिंदर कौर ने कब्जा कर लिया। पुलिस ने आरोपित जोगिदर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। हमला करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज
थाना सिटी की पुलिस ने हमला करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव पुन्नू मजारा की रहने वाली जसवीर कौर ने बताया कि वो अपने घर के बाहर अपनी दुकान पर अपने बेटे अमित व बेटी नीरजा के साथ बैठी हुई थी। उनका पड़ोसी मोहन लाल उनसे बहस करने लगा व अपने घर चला गया। शाम करीब छह बजे के करीब वो उनकी दुकान पर अपनी पत्नी शीला और बेटे अमनदीप के साथ आया। इन तीनों दातर और सरिया से उसपर हमला कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने उक्त तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।