खेत मजदूर यूनियन के एक दिन में 16 हजार नए सदस्य बनाए
कुलहिद खेत मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान कामरेड राम सिंह नूरपुर और सचिव गुरमेश सिंह ने जानकारी दी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 08:52 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 08:52 PM (IST)
जेएनएन, नवांशहर : कुलहिद खेत मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान कामरेड राम सिंह नूरपुर और सचिव गुरमेश सिंह ने नए सदस्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब में एक दिन में सदस्यता बढ़ाने का फैसला किया गया था। इसी के तहत सभी जिलों में 16 हजार नई सदस्यता दी गई है। कामरेड राम सिंह नूरपुर और गुरमेश सिंह ने सभी यूनियन वर्करों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी यूनियन की ओर से सदस्यता बढ़ाई जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें